Sunday, March 22, 2020

कनिका कपूर के अक्सर लंदन जाने का राज़, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें


आज कल कनिका कपूर सुर्खियों में है, उनके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद उनकी चर्चा देशभर में चल रही है। जब कनिका को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया तब वे लंदन से लौटी थी। पर क्या आप जानते हैं कि वह अक्सर लंदन क्यों जाती हैं? दरअसल कनिका के तीन बच्चे हैं और वह उनसे मिलने अक्सर लंदन जाती रहती हैं।


कनिका कपूर बहुत ही मशहूर गायिका हैं। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत में शिक्षा प्राप्त की है। वे लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी गायिका का सफर 2012 में 'जुगिनी जी ' से किया था। उनका वह गाना बहुत लोगों को पसंद आया था। पर ज्यादा उनको तब पसंद किया जाने लगा जब उन्होंने सनी लियोनी की फिल्म रागिनी 2 में बेबी डॉल वाला गाना गाया। उसके बाद उन्होंने सनी लियोनी की काफी फिल्मों में गाने गाए।


आपको बता दें की कनिका जब केवल 18 साल की थी तब उनकी शादी राज चंडोक से सन 1997 में हो गई थी। कनिका और राज की मुलाकात कनिका के चचेरे भाई की शादी में हुई थी। उन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तलाक लेकर भारत वापस लौट आई। अब वे अकेले अपने तीनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं और उनसे मिलने वो अक्सर लंदन जाती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment

कनिका कपूर के अक्सर लंदन जाने का राज़, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें

आज कल कनिका कपूर सुर्खियों में है, उनके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद उनकी चर्चा देशभर में चल रही है। जब कनिका को कोरोना वायरस पॉजिटि...