Friday, February 1, 2019

मोदी, महागठबंधन और कांग्रेस महासचिव।


2019 के लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और सभी राजनीतिक पार्टी ने दांव पेच लड़ने शुरू कर दिए हैं। इस वक्त राजनीति में महाभारत चल रही है और जंग शुरू हो चुकी है।
मोदी को 2019 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए ममता की टीएमसी, मायावती की बीएसपी, अखिलेश की  एसपी और कुछ और पार्टियों ने महागठबंधन कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपने महासचिव के रूप में खड़ा किया है। इन सब का भाजपा पर 2019 के चुनाव पर क्या असर पड़ेगा वह तो रिजल्ट ही बताएगा पर इन सब ने मिलकर मोदी को घेर लिया है। इस वक्त सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी हर रोज कुछ ना कुछ  लोकलुभावन  बातें बोलते हैं और देश की जनता को लालच देते हैं वैसे तो इसमें मोदी सरकार भी कम नहीं है सत्ता हाथ से ना जाए इसके लिए मोदी सरकार भी जनता को लालच  दे रही है  और  विपक्षी पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस वक्त राजनीति इतनी मजेदार चल रही है की एक तरफा  कुछ भी नहीं है। कभी ऐसा लगता है कि मोदी सरकार जीतेगी तो कभी ऐसा लगता है  कि कांग्रेस जीतेगी। तो कभी ऐसा लगता है कि महागठबंधन की सरकार बनेगी। हर रोज़ गेम चेंजर की खबरें आती हैं। यह बात तो सच है कि हर पार्टी ने एजेंडा सेट कर रखा है चाहे भाजपा हो या कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी सब राजनीति खेल रही है।
कांग्रेस ने महासचिव के रूप में प्रियंका गांधी को लाए हैं और यह सोचते हैं की प्रियंका गांधी को इस वक्त राजनीति में लाना गेम चेंजर है अब भला कोई यह बात बताए की अगर प्रियंका गांधी की शक्ल उनकी दादी इंदिरा गांधी से मिलती है तो इसमें बड़ा क्या है और इसमें गेम चेंजर क्या है। देश को फीचर नहीं चाहिए देश को क्वालिटी चाहिए, देश संभालने की यानी कि इस देश को ऐसे नेता की जरूरत है जो हिंदुस्तान को बहुत ऊपर ले जा सके। इसके सिवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी पर वार कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा मुद्दा राफेल और किसानों का था। अब मोदी सरकार ने उसका भी जवाब दे दिया सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर क्लीन चिट मोदी सरकार को दे दी। मोदी सरकार ने किसानों को ₹6000 सालाना देने की बात कही है। वैसे तो  राहुल गांधी  ने भी  वादा किया था  और फिर वादे से मुकर  गए थे। अब देखना है क्या है कि क्या मोदी सरकार भी मुकर जाती है  या  वह  अपने  वादे  पर  खरी उतरती है। फिलहाल तो राहुल गांधी की बोलती बंद है पर उनका कहना है कि हमारे पास और भी मुद्दे हैं जिससे हम मोदी पर वार कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर महागठबंधन भी मोदी सरकार पर लगातार वार कर रही है और कोशिश कर रही है की जनता को यह दिखाया जाए कि मोदी सरकार ने कुछ नहीं करा। इतिहास गवाह है कि जब जब  गठबंधन  की सरकार  लोकसभा में बनी है  तब-तब  सरकार  गिरी है और दोबारा  से चुनाव  हुए हैं  और  अनुमान यह लगाया जा रहा है कि अगर इस बार भी लोकसभा में गठबंधन की सरकार बन जाती है और गिर जाती है तो खर्च पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा होगा और देश को हजारों करोड़ का नुकसान हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

कनिका कपूर के अक्सर लंदन जाने का राज़, जानिए उनसे जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें

आज कल कनिका कपूर सुर्खियों में है, उनके कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद उनकी चर्चा देशभर में चल रही है। जब कनिका को कोरोना वायरस पॉजिटि...